शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय के छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ

Nov 11 2024

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय के रंगनाथन सभागार में मुकेश बसंल उपायुक्त नगर निगम ने पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे लगभग 180 से अधिक छात्र-छात्राओ को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश बंसल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने घर के गीले व सूखे कचरे को अलग अलग करके की कचरा कलेक्शन गाड़ी में डाले।
इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा, विवेक कुमार सोनी, शिवम शर्मा, आकाश पाल, कमल चामडिय़ा, हरिबाबू शर्मा, रामबरन शर्मा, सनत कुमार पाठक एव सहित पुस्तकालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित था।