पॉजिटिव थिंकिंग से पायें बेहतर रिजल्ट:बीके प्रहलाद
Nov 11 2024
ग्वालियर। आज के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है हमारी खुशी यदि हम तनाव मुक्त रहकर सकारात्मक सोच के साथ हर परिस्थिति में खुश रहकर आगे बढ़ते है तो जीवन में वो हासिल कर सकते है जो हम करना चाहते है यह विचार राजयोग ध्यान प्राशिक्षक एवं प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमार प्रहलाद भाई ने 3 एमपी नेवल एनसीसी यूनिट ग्वालियर में सुबह के सत्र के व्यक्त किए। इस अवसर पर कैंप कमान्डेंट अखिल शर्मा, चीफ इंस्ट्रक्टर गौरव सिंह चंदेल, एएनओ विद्या एवं पीआई स्टाफ अशोक और अंशुल शर्मा उपस्थित थे।
एनसीसी कैडेट को सफलता के सूत्र बताते हुए प्रहलाद भाई ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे अहम् समय है। और जो विद्यार्थी इस समय का सदुपयोग कर लेते है, वह निश्चित तौर पर जीवन में अपना लक्ष्य हासिल कर लेते है।
सोशल मीडिया इसमें सबसे बड़ी बाधा बन रहा है। सोशल मीडिया का उपयोग सिर्फ जरुरत के मुताबिक करें। क्योकि यह हमारे मन को प्रभावित कर रहा है। हमेशा ध्यान रखें सोशल मीडिया हमारी सुविधा के लिए है न कि दुविधा के लिए, इसके उपयोग के लिए समय निर्धारित करें। जो बच्चे सूर्य उदय से पहले जागकर अपनी दिनचर्या आरम्भ कर देते है। उनका पूरा दिन सुन्दर गुजरता है और उनके लिए जीवन का लक्ष्य सरल हो जाता है।
हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो करें, लेकिन यह ध्यान रखें कि वह हमें न चलाए उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार डोर पतंग तो नियंत्रित करती है उसी प्रकार हमारे माता पिता और शिक्षक हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमें मार्गदर्शन देते है इसलिए उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनें, उनका सम्मान करते हुए उसका पालन करें। तभी हम जीवन में आगे बढ़ एक बेहतरीन इंसान बन सकते है।
प्रहलाद भाई ने क्रोध को मनुष्य की सबसे बड़ी कमजोरी बताते हुए कहा कि यह व्यक्ति की कार्य क्षमता को घटा देता है। क्रोध क्षणिक होता है लेकिन एक क्षण में कई बार इतनी बड़ी गलती करवा देता है, जिसका पछतावा जीवन भर रहता है। इसलिए जब भी क्रोध आए तो उस क्षण वहां से किनारा कर लें और जिस वजह से क्रोध आ रहा है उसे समझने का प्रयास करें और समाधान ढूँढें। कभी किसी बात को पकडक़र न रखें, नकारात्मक विचारों से जितना दूर रहने की कोशिश करेंगे और सकारत्मक विचारो का चिंतन करेंगे तो जीवन में खुश रह पाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









