भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष माखीजानी की बेटी का निधन

Nov 11 2024

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ग्वालियर अध्यक्ष कमल माखीजानी की बेटी कृतिका का सोमवार को निधन हो गया। गंभीर रूप से बीमार कृतिका का गुडग़ांव के फोर्टिस में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार को कृतिका ने दम तोड़ दिया। करीब पांच वर्ष पूर्व कृतिका का विवाह हुआ था। कृतिका का शव सोमवार रात तक ग्वालियर लाया जाएगा।