पंडित नेहरू की जयंती पर तीन दिवसीय बाल महोत्सव 12 से

Nov 11 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के चाचा नहेरू की जयंती पर विभिन्न आयोजन किए जायेंगे। आयोजन की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि नेहरू की जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन आयोजित किए जायेंगे। 
आयोजन में 12 नवम्बर को बच्चों के लिए दीनदयाल सिटी मॉल में सुबह 9:30 बजे से तीन आयु वर्ग में डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। डाइंग प्रतियोगिता को वर्ग ए मे 5 साल से 8 साल तक के बच्चे, वर्ग बी में 9 साल से 14 साल के बच्चे, वर्ग सी में 15 साल से अधिक उम्र के बच्चे भाग ले सकते हैं। इसमें बच्चों को चाचा नेहरू के चित्र बनाना होगा। बच्चों को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर निशुल्क दी जायेगी और आयोजन भी पूर्णत: निशुल्क रखा गया है। आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जायेगे। इसके साथ ही विजेता उपविजेता को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
13 नवंबर को दीनदयाल सिटी मॉल में 10 बजे से चाचा नेहरू थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता दो वर्ग जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में आयोजित की जाएगी। आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जायेगे। इसके साथ ही विजेता उपविजेता को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
14 नवंबर को चाचा नेहरू की जयंती है इस दिन बच्चों में से बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बच्चों ने किसी भी क्षेत्र में राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय पुरस्कार विजेता उपविजेता रहे हैं वो बच्चे अपना बायोडाटा अशोक जैन 8889219871, अलोहा अबेकस पटेल नगर पर भेज सकते हैं और अधिक जानकारी भी इस नंबर से प्राप्त कर सकते हैं।