राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की बैठक में संगठन में सक्रिय लोगों की बढ़ाएंगे भागीदारी

Nov 11 2024

ग्वालियर। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की बैठक निंबालकर की गोठ स्थित कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों की संख्या बढ़ाने, सामाजिक कार्यों में भागीदारी, सक्रिय सदस्यों को अधिक जोडऩे के विषयों पर चर्चा हुई। संगठन की बैठक हर माह के दूसरे या तीसरे रविवार को होगी और बैठक को अधिकतर सार्वजनिक स्थलों पर करने पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। ताकि समाज के लोग संगठन और उसके कार्यों से ज्यादा परिचित हो सकें। बैठक में सनातन परंपरा को बढ़ाने वाले कार्यों पर फोकस करेंगे। समाज के सक्रिय लोगों की भागीदारी बढ़ाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना बनाई जाने की बात हुई।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्याम श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष मुद्गल, उप जिलाध्यक्ष अनूप जैन, जुगल किशोर व्यास, जयप्रकाश शर्मा, अरविंद भारद्वाज, शिव प्रताप सिंह भदौरिया, सचिन राजावत, संजीव सिकरवार सहित कई सदस्यगण मौजूद रहे।