दीपावली मिलन एवं व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन
Nov 11 2024
ग्वालियर। व्यापार संघ थाटीपुर द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन थाटीपुर स्थित एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम में संत रामदास महाराज दंदरौआ सरकार का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि जीडी लड्ढ़ा थे।
कार्यक्रम में 25 वर्ष से अधिक समय से क्षेत्र में व्यापार कर रहे 51 व्यापारियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। एलईडी, ओवन, मिक्सर जैसे 21 सामान लकी ड्रा के माध्यम से गिफ्ट स्वरुप व्यापारियों को प्रदान किये गए। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों द्वारा अपना परिचय दिया गया एवं क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों के विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव ने किया एवं अंत में आभार रविकांत गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में व्यापार संघ के महेश सक्सेना, चित्रेश गर्ग, रितुराज सिंह कांदिल, विपिन अग्रहरि, महेश सिंह गौतम, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, प्रखर दीक्षित, विवेक खण्डेलवाल, दिनेश जैन, हर्ष श्रीवास्तव, अभिषेक खण्डेलवाल, नारायण दास पंजवानी, आनंद लखेरा, विकास बिंदल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









