साहित्य सभा की मासिक इंगित काव्य गोष्ठी संपन्न

Nov 11 2024

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा दौलतगंज के तत्वावधान में मासिक इंगित काव्यगोष्ठी सभा भवन में गत दिवस आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार अमर सिंह यादव ने की मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार डॉ सुधीर चतुर्वेदी रहे। विशिष्ट अतिथि  दिनेश विकल एवं डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी मछंड रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन रामचरण रुचिर ने किया। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना कवियत्री श्वेता गर्ग स्वाति ने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत संचालन कर रहे रामचरण रुचिर ने किया।
तत्पश्चात राम अवध विश्वकर्मा, अशोक बित्थरिया, श्वेता गर्ग स्वाति, पुष्पा मिश्रा आनंद, कविता उपाध्याय, रवि प्रकाश कामिल, अनुभवी शर्मा, जगमोहन श्रीवास्तव, आकाश शर्मा, रमेश निर्झर, कमला शंकर मिश्र, हेमंत कुमार, विकास बघेल, सरिता चौहान, रामचरण रुचिर, अंजलि चौरसिया, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी मछंड, दिनेश विकल, डॉ सुधीर चतुर्वेदी, अमर सिंह यादव आदि कवि कवित्रियों ने अपनी एक से बढक़र एक रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमा में बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन डॉक्टर कमला शंकर मिश्र ने किया।