लाइट अंडर शैडोज फिल्म का पोस्टर लॉन्च

Nov 11 2024

ग्वालियर। दुर्गा यश प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म लाइट अंडर शैडोज का पोस्टर लॉन्च किया गया। फिल्म का निर्देशन शहर के युवा कलाकार राहुल राजौरिया ने किया है। यह फिल्म दो दोस्तों पर आधारित है, जिनकी मंजिल अलग-अलग हैं। अंत में उनके सामने जिंदगी के सफर का परिणाम आता है। 
फिल्म निर्माता यश तोमर ने बताया कि इससे पहले प्रोडक्शन हाउस की दो कप चाय रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को कोलकाता में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट राइटर और बेस्ट डायरेक्टर के पुरस्कार मिल चुका है। यश तोमर ने बताया कि आगे स्वतंत्रता सेनानी रामप्रसाद बिस्मिल और हॉकी खिलाड़ी कैप्टन रूप सिंह की जीवनगाथा पर फिल्में बनाई जाएंगी।