यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ग्वालियर ने दीपावली मिलन समारोह मनाया

Nov 10 2024

ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर यूनिट का 34वां स्थापना दिवस व दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन माधव मंगलम पैलेस में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय गर्ग ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद अनूप मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डीआईजी अमित सांघी एवं डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा आरके पंडित रहे। संस्था के चेयरमैन शैलेंद्र माहौर ने स्वागत भाषण दिया और संस्था सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने संस्था की गतिविधियों के विषय में जानकारी प्रदान की। उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा एवं सुनील राय तथा कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। 
संस्था के संरक्षक रमेश अग्रवाल एवं श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर संस्था के सभी कार्यों मे प्रारंभिक वर्षों से सक्रिय सहयोग करने वाले निर्मल दास और लोकेश शर्मा पूर्व संस्था सचिव को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। शहर के साहित्यकार डॉ. एनएन लाहा को डी लिट की उपाधि प्राप्त होने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में सतीश अग्रवाल, रविंद्र राजपूत, पीएन मिश्रा, देवेंद्र बांदिल, रवि गौड़, पवन गर्ग, मुकेश अग्रवाल, नीलम सिंघल, अल्पना सिंघल, मंजू मजूमदार, मंजू माहोर, अर्चना मिश्रा, रिया, नीलम चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।