54वां वार्षिक महोत्सव सुंदरकांड से प्रारंभ

Nov 10 2024

ग्वालियर। श्री खाटू श्याम का 54वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन 9 से 13 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन किशन बाबा के आशीर्वाद से मनाया जा रहा है। श्रीश्याम भक्त मंडल के एमके अग्रवाल एवं राजकुमार सर्राफ ने बताया कि श्याम भक्त मंडल रजि के इसमें इंद्राज म्यूजिक़ल ग्रुप की रंगारंग प्रस्तुति लाईव मोरपंख क्रियेशन्स पर होगी।
महोत्सव के प्रथम दिन श्याम हवेली पर श्रीखाटू श्यामजी वार्षिक उत्सव का शुभारंभ सुंदर काण्ड पाठ से किया गया। इस आयोजन में 7 बजे अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। इस मौके पर सैकड़ों बाबा के भक्तों ने आयोजन का लाभ उठाया। वहीं 10 नवंबर रविवार को श्याम हवेली पर संकीर्तन गोलू शर्मा कोलकाता द्वारा भजन एवं मंडल के सदस्यों द्वारा किया जायेगा। यह आयोजन रात्रि 8 बजे से किया जाएगा। 
आयोजन में श्री श्याम उत्सव समिति सबलगढ़, श्री श्याम सहारा मित्र मंडल जौरा, दीवानें खाटू श्याम वाले के मेहगांव, श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट, श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट बल्लभगढ, श्री मोरवीनन्दन भक्त मंडल मुरैना, श्री श्याम प्रेमी मित्र मंडल मौ, श्री श्याम मित्र मंडल परिवार कैलाश टाकीज ग्वालियर, श्री गणेश उत्सव समिति शिन्दे की छावनी, श्री श्याम मंडल विजयपुर, श्री श्याम दिवाने परिवार सिकन्दर कम्प श्री श्याम मित्र मंडल पोरसा, श्री गिर्राज सेवा मंडल ग्वालियर को आमंत्रित किया गया है।