पैरोल पर बाहर आए युवक की हत्या करने वाले बदमाश पंजाब में पकड़े
Nov 10 2024
ग्वालियर। डबरा में पैरोल पर बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों बदमाशों को पंजाब की फरीदकोट पुलिस ने पकड़ लिया है। उक्त वारदात को कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाला के गुर्गों द्वारा अंजाम दिया गया था। जिनकी पहले से ही पंजाब पुलिस को हत्या के मामले में तलाश थी।
यहां बता दें कि मामा ससुर के बेटे की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे डबरा निवासी जसवंत सिंह की बीती सात नवंबर की शाम उस वक्त बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, जब वह पैरोल पर आया हुआ था, और घर के बाहर ही टहल रहा था।
तीन गोलियां लगने के बाद परिजन उसे ग्वालियर लेकर जा रहे थे, तब रास्ते में ही जसवंत की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करवाने के उपरांत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की मामला दर्ज कर लिया था। वहीं एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा डबरा सिटी थाना सहित क्राइम ब्रांच की टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था।
जसवंत के परिजनों द्वारा कनाडा में रहने वाले उसके मामा ससुर पर सुपारी देकर हत्या करवाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस इस एंगल पर पड़ताल में जुटी थी, इसी बीच पंजाब की फरीदकोट पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी नवजोत सिंह उर्फ नीटू तथा अनमोल प्रीत हैं, जिनकी पहले से ही फरीदकोट पुलिस को एक मर्डर केस में तलाश थी। दोनों बदमाश कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाला के शूटर्स बताए गए हैं, जिनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टलें भी बरामद हो गई हैं।
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह की हत्या के बाद पुलिस द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि बदमाश घटना वाली रात को टेकनपुर स्थित एक होटल में रुके थे। उस होटल में की गई सर्चिग में बदमाशों से जुड़े महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स मिले थे, जिनके तार पंजाब से जुड़े थे। इस पर पंजाब पुलिस से कॉन्टेक्ट किया गया। वहां के संबंधित पुलिस अफसरों को पूरी जानकारी शेयर की गई।
इस तरह दोनों स्टेट की पुलिस के आपसी सामंजस्य से दोनों बदमाश पकड़ लिए गए। जिन्हें ग्वालियर पुलिस पूछताछ को लाने के लिए न्यायायल में प्रयास करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









