दोस्त की हत्या करने वाला फरार आरोपी आठ महीने बाद पकड़ा
Nov 10 2024
ग्वालियर। पुरानी रंजिश पर दोस्त की हत्या कर फरार होने वाला आरोपी 8 महीने बाद रविवार सुबह पुलिस के हाथ लगा है। हत्याकांड को छह साल पहले अंजाम दिया गया था। करीब आठ महीने पहले जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लगातार गिरफ्तारी वारंट जारी हो रहे थे। लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा दे जाता था। पांच दिन पहले उसके वापस ग्वालियर लौटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह गायब हो गया। लेकिन रविवार सुबह वह पुलिस के हाथ लग गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह कहां-कहां रहा है।
पड़ाव थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि वर्ष 2018 में मरीमाता महलगांव निवाासी विवेक जाटव की पत्थर मार कर हत्या हुई थी। मामले की जांच में पता चला कि आशीष पुत्र महेन्द्र जाटव ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या की वजह नशे के दौरान मारपीट के बाद रंजिश थी। मामले में सभी आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे, लेकिन आशीष जमानत मिलने के बाद आठ महीने पहले फरार हो गया था। पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश में लगी थी। उसके नाम से कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो रहे थे, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।
पुलिस को हाल ही में सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी आशीष कुमार पांच दिन पहले ग्वालियर लौटा था। जिस पर पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। पर वह घर पर नहीं आ रहा था।
रविवार सुबह सूचना मिली थी कि आरोपी आशीष जाटव अपने घर मरी माता महलगांव में आया है। इसका पता चलते ही थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने अपनी टीम के साथ दबिश दी और उसके घर में सोते हुए उसे उठा लिया। अचानक पुलिस को सामने खड़ा देख वह आश्चर्य चकित रह गया था। उसे बचने का मौका तक नहीं मिला।
पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उसने फरार होने के बाद कहां-कहां पर शरण ली थी, ताकि उनके खिलाफ भी आरोपी को शरण देने का मामला दर्ज कराया जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









