लक्ष्मी नारायण मंदिर का 189वां वार्षिक उत्सव प्रारंभ

Nov 10 2024

ग्वालियर। जनकगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का 189वां वार्षिक उत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन 9 से 18 नवंबर तक मनाया जाएगा। जिसका प्रारंभ 9 नवंबर को भगवान श्री के अखंड कीर्तन के साथ प्रारंभ हो गया है। यह अखंड कीर्तन निरंतर बिना रुके लगातार 8 दिन तक चलेगा जिसमें महिला और पुरुष भक्त  बारी-बारी से 2-2 घंटे अपनी सेवाएं देंगे।
कार्यक्रम में 11 व 12 नवंबर को देवोत्थान एकादसी पर श्रीजी का माखन मिश्री से श्रृंगार किया जाएगा। 13 नवंबर को शाम 7 बजे तुलसी विवाह होगा। 14 नवंबर को बैकुंठ चौदस को श्री हरिहर दर्शन प्रात: 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होंगे। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर मत्स्य अवतार दर्शन शाम 6 बजे से। 16 नवंबर को अखंड कीर्तन सप्ताह का समापन होगा, साथ ही सुबह 7:30 बजे भगवान श्री की पालकी यात्रा निकाली जाएगी जो मंदिर से प्रारंभ होकर जनकगंज स्थित आनंद पैलेस मंदिर पर पूजा अर्चना कर कर वापस मंदिर पहुंचेगी। 18 नवंबर को महाप्रसादी पातल भाजी का भंडारा किया जाएगा। जिसमें हजारों भक्त मंदिर पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करेंगे।