सिद्धचक्र के लिए मंगल कलश शोभायात्रा निकाली

Nov 09 2024

ग्वालियर। श्री नेमीनाथ दिगंबर जैसवाल जैन पंचायती मंदिर समिति दाना ओली के तत्वाधान में 9 से 17 नवंबर तक सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ महाअर्चना का शुभारंभ शनिवार को मंगल कलश ओर श्रीजी की पालकी शोभायात्रा के साथ हुआ।विधान में इंद्रा इंद्राणियो ने मिलकर भगवान जिनेंद्र की अगवानी, पूजन की भक्ति में झूमे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि सिद्धचक्र महामंडल विधान के शुभारंभ पर गाजेबाजे के साथ मंगल कलश घटयात्रा दाना ओली स्थित सौरभ जैन संजीव जैन के निजनिवास से निकली गई। मंगल कलश यात्रा दिगंबर नेमीनाथ जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर युवा हाथों जैन ध्वजा लेकर चल रहे थे। वही ढोल ताशा की धुन पर महिलाएं मंगल कलश ओर पूजन की अष्ट द्रव्य सामग्री हाथों में लेकर लाल केशरिया परिधान डांडिया और नृत्य कर रही थी। चांदी की पालकी में विराजित भगवान जिनेंद्र को पुरुष श्वेत वस्त्र में कंधे पर लेकर जयकारों के साथ चल रहे थे। श्रीजी की जगह-जगह रंगोली सजाकर भव्य दीपकों से आरती उतारी गई।