कलश यात्रा के साथ महलगांव करौली मैया मंदिर में श्रीमद्भागवत शुरू
Nov 09 2024
ग्वालियर। करौली माता मंदिर महलगांव में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा, श्रीरामचंद्र नवकुंडीय महायज्ञ एवं रामलीला से पूर्व महाबली हनुमान मंदिर सिटीसेंटर से महलगांव स्थित करौलीमैया मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बग्घी में सवार दंदरौआ हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर रामदास महाराज का आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं में होड़ मची रही।
कलश यात्रा में घोड़े पर सवार कुंवर महाराज की सवारी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ सोलह श्रंृगारधारी महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलीं। कलश यात्रा जब करौली मैया के मंदिर पहुंची, तो मंदिर परिसर में निवासरत करौली मैया के भक्तों ने आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर कपिल मुनि ने मंंदिर परिसर में स्थित सभी देवी देवताओं को नमन किया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक कपिल मुनि महाराज, कथा व्यास दंदरौआ सरकार मेंहदोली वाले अंकित शास्त्री एवं यज्ञाचार्य पं दीपक तिवारी, रोकडिय़ा हनुमान मंदिर के महंत, धर्मशरण त्यागी महाराज, महंत शंभूदयाल, महंत शिवचरण के साथ देव समिति के सदस्य दिनेश चौहान, विजय पाटनकर, आलोक चिचोड़ा, राजेंद्र मांडरे सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









