बजरंग भक्त मंडल ने गौसेवा कर मनाया गोपाष्टमी पर्व

Nov 09 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा गोपाष्टमी पर्व जानकताल स्थित गौशाला में गौसेवा एवं गौ पूजा कर मनाया गया। आज की सेवा में 147 किलो नरेंद्र मंगल द्वारा, 147 किलो पंकज कपूर द्वारा, 100 किलो लव मिश्रा द्वारा, 100 किलो गुप्त रूप से खासगी बाजार वालों द्वारा, 58 किलो सेवा गुप्त रूप से मित्तल द्वारा, 50 किलो कौशल अग्रवाल द्वारा, 50 किलो हरीशचंद्र अग्रवाल द्वारा, 50 किलो संतोष शिवहरे द्वारा, सदस्यों एवं दान दाताओं के सहयोग से जनकताल स्थित गौशाला में कुल 700 किलो हरे चारे की सेवा की गई। गौसेवा से पूर्व गौमाता का पूजन आरती भी की गई।
गौसेवा में मंडल के आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, संजीव गुप्ता, हरीश राठौर, हरीश चंद्र अग्रवाल, पुनेश पाल, आशीष बंसल, संतोष शिवहरे आदि सदस्य उपस्थित थे।