आरटीआई में चाही गई जानकारी नगर निगम का राजस्व विभाग नहीं दे रहा: अनूप जौहरी

Nov 09 2024

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी ने नगर निगम राजस्व विभाग के लोक सूचना अधिकारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि 30 सितम्बर 2024 को नगर निगम राजस्व विभाग में जौहरी ने आरटीआई के अंतर्गत ग्वालियर नगर निगम सीमा अन्तर्गत आने बाली नगर निगम द्वारा निर्मित मार्केटो में विकलांग कोटे की आरक्षित दुकानों के सम्बंध में एवं तिराहे चौराहे फुटपाथों पर स्वरोजगार किये जाने हेतू क्या नियम ओर क्या गाइड लाइन के संबंध में पांच विंदुओं में जानकारी चाही गई थी।
आरटीआई की समय सीमा निकल जाने के उपरांत भी आज दिनांक तक आवेदक जौहरी द्वारा चाही गई जानकारी नहीं दिये जाना संदेह पैदा करता है कि कहीं न कहीं, कोई न कोई गड़बड़ झाला तो नहीं।
जौहरी ने कहा कि वह शीघ्र ही नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा बांक्षित जानकारी नहीं दिय जाने के विरुद्ध आगे की कार्यवाही किए जाने हेतू वाद्य होंगे।