कल्चुरी समाज ने भगवान सहस्त्रार्जुन जन्मोत्सव एवं अन्नकूट कार्यक्रम मनाया
Nov 09 2024
ग्वालियर। शिवहरे, राय, जायसवाल (कल्चुरी) समाज द्वारा भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव एवं अन्नकूट समारोह जीवायएमसी क्लब में महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान सहस्त्रार्जुन की आरती कर कार्यक्रम में पधारे समाज के वरिष्ठ बंधुओं का सम्मान किया गया। अन्नकूट आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जो कि आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर समाज द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लेकर फरवरी माह में बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाने की घोषणा की गई। आयोजन के मुख्य कार्यक्रम अन्नकूट में बड़ी संख्या में समाज के महिला और पुरुषों ने प्रसादी ग्रहण की।
आयोजन में कल्चुरी समाज के सुरेश चंद्र शिवहरे, नेता नरेश गुप्ता, रामस्वरूप शिवहरे लल्ला, लक्ष्मी नारायण शिवहरे, प्रोफेसर आरएन शिवहरे, चंद्रप्रकाश शिवहरे आगरा वाले, देवेंद्र पवैया, संजीव गुप्ता, अनिल शिवहरे पत्रकार, बालकिशन शिवहरे, धर्मवीर राय, आशाराम राय, रामस्वरूप जायसवाल, लोकेंद्र शिवहरे, गजेन्द्र शिवहरे पत्रकार, हरिओम शिवहरे, नरेश शिवहरे, हरिमोहन शिवहरे दादा, डॉ नरेंद्र शिवहरे तथा कल्चुरी समाज की महिला मंडल की सदस्या मुख्य रूप से उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









