श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के लिए कलश शोभायात्रा 10 को
Nov 08 2024
ग्वालियर। श्रीराम समिति द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया से प्रेरित माधौगंज थाना में आरक्षक केएल कुशवाह की अध्यक्षता में 35वीं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 से 16 नवंबर तक दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक टकसाल स्कूल न्यू जवाहर कॉलोनी कंपू में किया जाएगा। यह बात पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीराम आयोजन समिति के सदस्य शुभम चौधरी ने कही।
श्री चौधरी ने कहा शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान के लिए भूमि पूजन सम्पन्न हुआ है। कलश शोभा यात्रा 10 नवंबर को सुबह 11 बिजासेन माता मंदिर, किरार कॉलोनी, गुढ़ा-गुढ़ी के नाके से प्रारंभ होगी। जिसमें कथा व्यास पीठ से हमें कानपुर से आ रहे विद्वान आचार्य रामश्याम तिवारी महाराज से ज्ञान प्राप्त होगा। हवन पूर्ण आहुति एवं भंडारा प्रसादी रविवार 17 नवंबर को रहेगी।
इस अवसर पर श्रीराम आयोजन समिति के केएल. कुशवाह, बिमला बृजबिहारी वाजपेयी, शुभम चौधरी, राधेश्याम कुलश्रेष्ठ, जितेंद्र राजावत, रजत सिंह पटवारी, रामप्रसाद राजपूत, सुदामा यादव, इंजी.अंकित कुलश्रेष्ठ, डॉ. घनश्यामदास गुप्ता, जगदीश भदौरिया, आनंद बिहारी वाजपेयी, भूपेंद्र भदौरिया, राकेश गुप्ता, सुधीर त्रिपाठी, राजेंद्र गुरेले, आरएस भदौरिया, राधेश्याम दीक्षित, प्रदीप त्रिपाठी, नितिन कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









