मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ
Nov 08 2024
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुंचे। यहां से थोड़ी देर बाद उन्होंने वायुमार्ग से रांची, झारखंड के लिए प्रस्थान किया। विमानतल पर सर्वश्री अभय चौधरी, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा और विनय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान संभागायुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, एसपी धर्मवीर सिंह और निगमायुक्त अमन वैष्णव सहित जिला प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









