बाल भवन में डॉक्यूमेंट्री मैं निदा का अनावरण कल

Nov 08 2024

ग्वालियर। उर्दू के प्रख्यात शायर रहे निदा फ़ाज़ली के जीवन पर आधारित अंतर राष्ट्रीय गोवा फिल्म फेस्टिवल में चयनित डॉक्यूमेंट्री मैं निदा का अनावरण शनिवार 9 नवंबर दोपहर 3 बजे बाल भवन ऑडिटोरियम में होगा, जिसका उदेश्य शहर में ही जन्मे देश के मशहूर शायर निदा फ़ाजली के जीवन से अवगत कराना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, डायरेक्टर आलोक शर्मा, अतुल पाण्डेय, अतुल गंगवार, सीपीएम तोमर, मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।  इस अवसर पर स्व. निदा फ़ाजली की धर्मपत्नी श्रीमति मालती जोशी, दिनेश चाकणकर, उमेश गोहांजे तथा अतुल अधौलिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।