सिविल सर्विसेज मास्टरक्लास का आयोजन

Nov 08 2024

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर एवं गुरूकुल ड्रीम फॉउण्डेशन के तत्वाधान में शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय के रंगनाथन सभागार में सिविल सर्विसेज मास्टरक्लास का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस कु. आयुषी बंसल (यूपीएससी 2023 रैंक 97, यूपीएससी 2022 रैंक 188) उपस्थित थी।
इस मास्टरक्लास का मुख्य उद्देश्य सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदाय कर उनके प्रश्नों के उत्तर प्रदाय करना था। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया।
मास्टरक्लास में मुख्य अतिथि कु. आयुषी बंसल द्वारा सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा का परिचय, परीक्षा की रणनीति और तैयारी रोडमैप, प्रारंभिक रणनीति में निपुणता, मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर लेखन तकनीक, समसामयिक मामलों में महारत, वैकल्पिक विषय मार्गदर्शन, अर्थशास्त्र और निबंध लेखन, इंटरैक्टिव संदेह-समाधान सत्र आदि विषयों के बारे में प्रश्नों के उत्तर प्रदाय किये।
इस मास्टरक्लास में कु. आयुषी बंसल ने सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को बताया कि सिविल सर्विसेज की परीक्षा को पास करने के लिये न्यूज पेपर, सिलेबस, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र, रिविजन, टापर्स नोट बुक आदि से छात्रो को अपडेट रहना चाहिये।
कार्यक्रम में शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 230 से अधिक छात्र-छात्राएँ सम्मलित हुये, सभी छात्र-छात्राओं को ई सर्टिफिकेट प्रदाय किये जावेगे।
इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा, विवेक कुमार सोनी, आकाश बरूआ, श्रीमती पूजा साहू, शिवम शर्मा, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल, सत्यम गर्ग, कु. अशिंका सोनी, जतिन सोनी सहित पुस्तकालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर विवेक कुमार सोनी (पुस्तकालय प्रबंधक) द्वारा अतिथिगण एवं कार्यक्रम में पधारे सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया, एवं राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।