71 स्कूली छात्र-छात्राओं ने कैंसर हॉस्पिटल में विजिट की
Nov 08 2024
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में दून पब्लिक स्कूल ग्वालियर से 71 छात्र-छात्राओं ने हॉस्पिटल कैसे काम करता है और कौन-कौन सी हैल्थ सर्विस मरीजों को मिलती हैं? यह देखने कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सभी बच्चों को पहले स्वागत करके उन्हें कुछ निर्देशों को बताया गया ताकि हॉस्पिटल विजिट सही प्रकार से हो जाए।
उन्हें दो ग्रुप्स में रखकर एक ग्रुप को हॉस्पिटल विजिट एवं दूसरे ग्रुप को बेसिक लाइफ सपोर्ट के सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया और बाद में दोनों ग्रुप्स की अदला-बदली करके दूसरे ग्रुप को हॉस्पिटल विजिट एवं पहले ग्रुप को बेसिक लाइफ सपोर्ट के सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके बाद बच्चों ने मैसेज एवं स्लोगन राइटिंग पेंटिंग के साथ की जिनमें से तीन विजेताओं को डॉ मोनिका दीवान ने जज के रूप में चुना और डायरेक्टर डॉ बीआर श्रीवास्तव ने सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया।
बच्चों को डॉ बीआर श्रीवास्तव ने कैंसर के विषय में विस्तार से समझाया और कहा कि बच्चों को भविष्य में कैंसर से बचने हेतु सभी व्यसनों को हमेशा के लिए छोड़ दें। अंत में डॉ बीआर. श्रीवास्तव सहित पूरी टीम ने सभी बच्चों को स्कूल के लिए विदा कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









