महापौर ने लोकमंत्रणा में पीडि़तों की समस्याओं को सुनकर निराकरण के निर्देश दिए

Nov 07 2024

ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित नगर निगम के मुख्यालय में आयोजित महापौर की लोकमंत्रणा के क्रम में गुरूवार को शहर के विभिन्न वार्डों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर महापौर के समक्ष पहुंचे जहां महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार ने न सिर्फ पीडि़तों की समस्याओं को सुना बल्कि उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ज्ञात रहे कि लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए माह के पहले और तीसरे गुरूवार को महापौर डॉ. शोभा सिकरवार लोकमंत्रणा कर लोगों की समस्याओं को सुनती है। इसी क्रम में गुरूवार को आयोजित की गई लोकमंत्रणा में शहर के अनेक वार्डों से समस्याएं लेकर महापौर के समक्ष पहुंचे। 
लोकमंत्रणा में कोई सीवर समस्या तो कोई बिजली, पानी व अतिक्रमण की समस्या लेकर पहुंचा। महापौर डॉ. सिकरवार ने कुछ समस्याओं का तो मौके पर ही निराकरण कर दिया जबकि कुछ समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अवधेश सिंह कौरव तथा नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।