सिविल सर्विसेज मास्टरक्लास का आयोजन आज
Nov 06 2024
ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर एवं गुरूकुल ड्रीम फॉउण्डेशन के तत्वाधान में आज गुरूवार 7 नवम्बर को शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय के रंगनाथन सभागार में सिविल सर्विसेज मास्टरक्लास का आयोजन किया जायेगा।
इस मास्टरक्लास में मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में आईपीएस कु. आयुषी बंसल (यूपीएससी 2023 रैंक 97, यूपीएससी 2022 रैंक 188) रहेगीं। इस मास्टरक्लास का मुख्य उद्देश्य सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं का सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदाय कर उनके प्रश्नों के उत्तर प्रदाय करना और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा का परिचय, परीक्षा की रणनीति और तैयारी रोडमैप, प्रारंभिक रणनीति में निपुणता, मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर लेखन तकनीक, समसामयिक मामलों में महारत, वैकल्पिक विषय मार्गदर्शन, अर्थशास्त्र और निबंध लेखन, इंटरैक्टिव संदेह-समाधान प्रदाय करना है।
मास्टरक्लास में पंजीयन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को ई सर्टिफिकेट प्रदाय किये जायेगें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









