कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को याद किया
Nov 06 2024
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की 94वीं जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर कांग्रेसजनों ने स्व. अर्जुन ंिसह के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने स्व. अर्जुन सिंह को पुष्पांजली अर्पित करते हुए कहा कि स्व. अर्जुन सिंह का जन्म 5 नवंबर 1930 को एक राजपूत परिवार में हुआ था, उन्होंने रीवा दरबार कॉलेज से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जहां वे 1953 में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। स्व. अर्जुन सिंह 1980 के दशक में दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने मनमोहन सिंह और पीवी नरसिहा राव मंत्रालयों में दो बार केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 1983 में डकैत फूलन देवी का आत्मसमर्पण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान एक महत्वपूर्ण घटना थी, जो उनकी सरकार द्वारा कानून और व्यवस्था को बहाल करने के प्रयासों को दर्शाता है।
पुष्पांजली कार्यक्रम में महाराज सिंह पटेल, वीरसिंह तौमर, दशरथ सिंह गुर्जर, जेएच जाफरी, इन्द्रजीत सिंह चौहान, वीरेन्द्र तौमर, नीरज यादव, तरूण यादव, रघुवीर खरे, संजीव दीक्षित, सोहिल खान, गणपत शाक्य, विकास खरे, मोहित बाथम सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









