जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर तीन दिवसीय बाल महोत्सव 12 से
Nov 06 2024
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर विभिन्न आयोजन आयोजित किए जाएंगे। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 12 नवम्बर को बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। 13 नवंबर को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह आयोजन 10 बजे से किया जाएगा।
14 नवंबर को चाचा नेहरू की जयंती है इस दिन बच्चों में से बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बच्चों ने किसी भी क्षेत्र में राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय पुरस्कार विजेता उपविजेता रहे हैं वो बच्चे अपना बायोडाटा अशोक जैन अलोहा अबेकस पटेल नगर पर भेज सकते हैं। यह सभी कार्यक्रम दीनदयाल सिटी मॉल में पूर्णत: निशुल्क आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में भाग लेने के लिए संस्था के संजय क_ल, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, धीरज गोयल, ने भाग लेने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









