बच्चों के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

Nov 06 2024

ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने दीपावली पर्व पर विद्यालय  थाटीपुर के छोटे-छोटे बच्चों के बीच दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों को  खुशियां एवं खुशियों पर समान अधिकार प्रदान करना था । इस अवसर पर बच्चों के बीच मिष्ठान आदि का वितरण किया गया। 
मुख्य अतिथि जगदीश उपाध्याय ने बच्चों से संवाद के साथ ही उद्बबोधन दिया। इस कार्यक्रम में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम संयोजक कंचन राव, जय धारीवाल, हेमलता राव, जितेंद्र चौबे, ऋषभ जैन, हरी गुप्ता एवं विनय आदि साथियों के साथ उपस्थित थीं। कार्यक्रम का समापन बच्चों की मुस्कान एवं संस्था सदस्यों की आत्म संतुष्टि के साथ हुआ।