जैन मिलन गोपाचल शाखा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

Nov 06 2024

ग्वालियर। जैन मिलन गोपाचल शाखा का बुधवार को गांधी रोड स्थित गिरनार गेस्ट हाउस में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुरुआत हुई और इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि दिवाली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल राष्ट्रीय संरक्षक बालचंद जैन थे  विशिष्ट अतिथि संयुक्त अध्यक्ष राजेश जैन बंटी, क्षेत्रीय मंत्री महेंद्र जैन क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश जैन मंच पर मौजूद थे। दिवाली मिलन का शुभारंभ अतिथियों के द्वार भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। जैन मिलन गोपाचल शाखा के अध्यक्ष कमल जैन पहाडिय़ा ने स्वागत उद्बोधन दिया। मंगल चरण नृत्य नव्या जैन ने किया। वही अध्यक्ष कमल जैन, सचिव सुनील सिंघाई और कोषाध्यक्ष सुनील जैन ने अतिथियों का मालाओं और स्मृति चिन्ह देखे सम्मानित किया। संचालन सांध्य जैन व आर्ची जैन ने किया। आभार सचिव सुनील जैन ने किया। कार्यकम के संयोजक डॉ संजय मीनू जैन, राजेश सुषमा जैन, विकास मंजू जैन, अनुपम महिमा चौधरी ओर अरविंद ममता जैन ने अतिथियों ओर मेंबरों का चंदन से तिलक लगाकर स्वागत किया।
दिवाली मिलन समारोह में पुरुष और महिलाओं और बच्चों के लिए भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर प्रश्न पूछे गए। वही भजन और महिलाओं और बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत के साथ हाऊजी, सरप्राइज अन्य मनोरंजक गेम्स का आयोजन भी किया गया। वही लकी ड्रॉ निकले गए जिसमे  प्रथम डीके जैन को अटैची, दूसरे ड्रॉ में जयदीप जैन मिक्सग्रेडर, तीसरा अनंत जैन प्रेस, चौथा अजीत गोपाचल को सांत्वना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके अनुराग जैन, रोहित जैन एडवोकेट, अन्य सदस्य शामिल हुए।