जिलाबदर बदमाश धमकाने पहुंचा, पीडि़त ने पुलिस को सौंपे सीसीटीवी फुटेज
Nov 06 2024
ग्वालियर। पुलिस को एक एक हिस्ट्रीशीटर बार-बार चुनौती देता नजर आ रहा है। बदमाश रिकॉर्ड में छह महीने के लिए जिलाबदर है। लेकिन इसके बावजूद शहर में बेखौफ घूम रहा है। एक दिन पहले ही उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में बदमाश अपनी एक्टिवा से एक घर के सामने पहुंचता है। हाथ में कट्टा है जिसे लोड करने के बाद वह उस घर के लोगों को धमकी देता है। घर में महिलाएं, बच्चे बदमाश को देखकर डर जाते हैं। घटना में मुरार थाना में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास व अवैध वसूली के कई मामले दर्ज हैं।
मुरार थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव में जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर कपिल यादव ने पुष्पेंद्र सिकरवार को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। कपिल यादव पर हत्या सहित हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। पीडि़त पुष्पेंद्र सिकरवार ने बदमाश के धमकाते हुए सीसीटीवी फुटेज मुरार थाने में देकर शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में कपिल का साथी हाथ में कट्टा लिए हुए भी दिख रहा है। वीडियो एक दिन पहले का बताया गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
बताया गया है कि कपिल पीडि़त पुष्पेंद्र के घर लगे कैमरे हटवाने के लिए धमकाने पहुंचा था। पुष्पेंद्र के घर के पास ही वह जमीन है जिसको लेकर कपिल का शहर के व्यापारी से विवाद चल रहा है। विरोधी पक्ष को इसी विवाद व धमकी के कारण पुलिस की सुरक्षा भी मिली हुई है। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।
कपिल हत्या के मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। तब उसने मुरार इलाके में विजय जुलूस निकाला था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी अपलोड किया था। इसके बाद उसे जिलाबदर घोषित किया गया था, लेकिन वह सिर्फ रिकॉर्ड में ही जिलाबदर है और शहर में बेखौफ खुलेआम लोगों को धमकाते हुए घूम रहा है।
करीब एक साल पहले कपिल का नाम छह नंबर चौराहा के पास एक छात्र की हत्या में सामने आया था। हालांकि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी कपिल का भाई था। इसी मामले में वह कुछ दिन पहले जमानत पर छूट कर आया था।
बदमाश कपिल पहली बार सुर्खियों में तब आया था जब बड़ागांव में एक जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में उसने एक व्यापारी पिता-पुत्र को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। व्यापारी पिता-पुत्र ने एक स्कूल में छुपकर अपनी जान बचाई थी।
इस मामले में मुरार थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर कपिल व उसके साथियों पर धमकाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









