सनातन धर्म मंदिर में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट मना
Nov 06 2024
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट का आयोजन हुआ। मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर के सदस्यों एवं अतिथियों का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर भगवान श्री चक्रधर एवं श्री गिरिराजधरण का आकर्षक श्रृंगार किया गया। फूल बंगला सजाया गया एवं आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई।
अन्नकूट के लिए सभी सदस्यों को कूपन वितरित किए गए। 4000 लोगों के लिए अन्नकूट प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। सनातन धर्म मंडल के दीपावली अन्नकूट के लिए लोग साल भर इंतजार करते हैं। श्री गोयल ने बताया गत 2 नवंबर गोवर्धन पूजा के दिन लगभग 3000 भक्तों के लिए अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया था।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, हरिशंकर सिंघल, प्रदीप सिंघल, राजेश बंसल, नरेंद्र मंगल, रविंद्र सिंघल, संदीप वैश्य, मोहनलाल अग्रवाल, नारायण बृजवासी, मनोज सांघी सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









