पंजाबी परिषद चंबल संभाग का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

Nov 06 2024

ग्वालियर। पंजाबी परिषद चंबल संभाग का दीपावली मिलन समारोह होटल में मनाया गया। जिसमें चंबल संभाग की सभी बिरादरियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी लक्ष्मी जी और सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर दीप प्रज्वलित कर किया गया। पधारे हुए सभी अतिथियों का तिलक चंदन वंशिका शर्मा द्वारा किया गया तथा सभी का माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। सभी ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी। कार्यक्रम में लकी ड्रा भी निकाला गया। जिसमे विजेता को वीआईपी का सूटकेस दिया गया। 
कार्यक्रम में मिलाप चंद विरमानी, कन्हैया लाल आनंद, कुसुम भसीन, बबीता डाबर, बलवंत मदान, तिलक राज बेरी, विनोद सूरी, पुरानचंद खत्री, अशोक सहगल, हरबंस लाल जुनेजा, केवल कृष्ण सूरी, राजकुमार अरोड़ा, नरेंद्र बेदी, राजू पंडित, डॉ प्रेम अरोड़ा, मोहनलाल अरोड़ा, श्रवण एबट, राकेश विरमानी, त्रिलोक बोहरा हरीश नागपाल, प्रवीण नागपाल, ममता बेदी, कमलेश बेरी, रजनी शर्मा, अजय चोपड़ा, आनंद कुमार आनंद, सुरेंद्र अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, नेहा भसीन, लव गांधी, हरीश सहगल, किशन लाल नागपाल, सुभाष चंद्र पसरिचा, सुषमा आहूजा, नीलम मदान, विजय कुमार, अप्रेजा, वासुदेव मदान, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, मुकेश साहनी, महेश आनंद, राजकुमार बत्रा, गिरीश सतीजा,अंशु आनंद, अजयसूरी, अजीत चोपड़ा, राजवीर खुराना आदि उपस्थित रहे।