मुरार फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन का पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह हुआ
Nov 05 2024
ग्वालियर। मुरार फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन का पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह मुरार हाथी खाना रोड स्थित मयूर गार्डन पर आयोजित किया गया। जिसमें फोटोग्राफर के कपल जोड़े, महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वही दिवाली मिलन समारोह में अतिथियों ओर पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
मुरार फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन समारोह के अतिथि ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज राजपूत, कोषाध्यक्ष प्रदीप बहिरानी, उपाध्यक्ष लवेश सांघी, शुभम सोलंकी विनोद आर्य का सम्मान मनोज, देवेन्द्र, गजेन्द्र साहू, पंकज राठौर, हरिबाबू छैकुर, धीरज राठौर तथा शुभम सिसोदिया ने बेच लगाकर पुष्य मालाओं से किया। वही देवेंद शर्मा द्वारा सभी को चुटकले, मस्ती के गुदगुदाय कर तालिया बजवाई। फोटोग्राफरो के कपल जोड़ो ने पत्नियों ने अपने पतिदेव के साथ सेल्फी ली और पतिदेव से पत्तियों के सोलह सिंगार के बारे में पूछने पर सही जवाब देने वाले विजय कपल जोड़ों को पुरस्कार से सम्मानित किया।
छोटे-छोटे बच्चों विभिन्न तरह के गेम खिलाकर उन सभी को पुरस्कार से सम्मानित किया। मुरार फोटोग्राफर्स के पदाधिकारियों और कार्यकारणी टीम के साथ सदस्यों का सम्मान मालाओं से किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









