कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 122 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई

Nov 05 2024

ग्वालियर। कलेक्ट्रेट में आयोजित जन-सुनवाई में इस बार 122 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व टीएन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। 
 जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 122 आवेदनों में से 51 दर्ज किए गए। शेष 71 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी जन-सुनवाई में कराया गया।