सनकी युवक ने डॉक्टर्स और सीएमएचओ दी गोली मारने की दी धमकी, वीडियो वायरल
Nov 05 2024
ग्वालियर। जब से गैंगस्टर लारेंस विश्नोई द्वारा फिल्म एक्टर सलमान खान को मारने की धमकी वाली खबर समाचार पत्रों और टीवी पर आई है तब से पूरे देश और विदेश में भी उनकी चर्चा हो रही है।
अब तक हर शहर और गली मोहल्ले से भी कोई न कोई लारेंस विश्नोई बनकर दुश्मनों को निपटाने और गोली मारने की धमकी के कई मामले सामने आ चुके हैं। लोगों की इस हरकत से किसी को गोली लगती है या नहीं यह अलग बात है किंतु पुलिस प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है।
इसी कड़ी में शहर के एक सनकी युवक द्वारा डॉक्टर्स और सीएमएचओ को गोली मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। सनकी युवक ने सोशल मीडिया के जरिये डॉक्टर्स और सीएमएचओ को मारने की धमकी दी है।
50 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा युवक डॉक्टरों को ये धमकी दे रहा है। युवक ने हजीरा स्थित सिविल हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने डॉक्टरों को धमकी भरा वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। अस्पताल में हो रहे हंगामे की सूचना डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही हंगामा कर रहा युवक भाग गया। अभी मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। युवक का नाम और एड्रेस पता किया जा रहा है।
50 सेकंड के वीडियो में सनकी युवक बोलते नजर आ रहा है कि मैं अब पिस्तौल और रिवाल्वर मंगा रहा हूं, और मैं तीन कत्ल करने जा रहा हूं। पहला एचओडी प्रशांत नायक, दूसरा डॉ बिंदु सिंघल और तीसरा सीएमएचओ का कत्ल होगा। धमकी देते हुए युवक बोला अब तुम कहीं भी छुप जाओ लेकिन बचोगे नहीं। मैं अपनी मां को यहां अकेला छोडक़र जा रहा हूं। यदि एक खरोंच भी उसको आ गई तो मैं अस्पताल में आग लगा दूंगा।
अस्पताल में हंगामा कर रहे युवक को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उसकी मां कुछ दिनों पहले हजीरा डिस्पेंसरी में भर्ती रही थी। महिला के गले व फेफड़े में कफ फंसा था। नलियां लगाकर डॉक्टरों ने कफ निकाला था। मां के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान भी युवक ने अस्पताल में हंगामा किया था।
बाद में महिला के ठीक होने और सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। मां की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद भी युवक ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। युवक का आरोप था कि उसकी मां को अस्पताल में जहर दिया गया है, वह काली हो गई हैं।
इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा वीडियो संज्ञान में आया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









