दिवाली मिलन समारोह 6 नवम्बर को, दलिया खिचड़ी वितरण किया

Nov 05 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर 6 नवम्बर को फिरंगी पानी रिसॉर्ट में दिवाली मिलन समारोह आयोजन कर रहा है। प्रेस को दी गई विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि दिवाली मिलन समारोह क्लब के सभी सदस्यों का पारिवारिक समारोह होता है। जिसमें हाऊजी, लकी ड्रॉ के साथ सभी सदस्यों को सुनिश्चित उपहार दिए जाएँगे। टीवी ऐक्ट्रेस भावना राजपूत समारोह में शिरकत करेंगी। इस अवसर पर सहप्रान्तपाल द्वितीय आशुतोष वशिष्ठ की आधिकारिक यात्रा भी आयोजित की जा रही है। 
ज्ञात हो 1 जुलाई से आरम्भ हुए सत्र में क्लब सदस्यों द्वारा मात्र 120 दिनों में 300 से अधिक सेवा गतिविधियों से लगभग तीन लाख से ज़्यादा जरूरतमन्द लोगों तक भोजन, वस्त्र, स्वास्थ्य, सम्मान, चिकित्सा आदि सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं। प्रतिदिन हजार बिस्तर अस्पताल में सुबह 9 बजे दलिया खिचड़ी वितरण एक सिग्नेचर प्रोजेक्ट बन गया है।
दलिया और खिचड़ी का वितरण किया गया
लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा प्रतिदिन 365 दिन प्रभुजनों की सेवा के तहत मंगलवार की सुबह 9 बजे दलिया और खिचड़ी का वितरण जयारोग अस्पताल परिसर में हजार बिस्तर अस्पताल के आश्रय भवन कंपू में किया गया।