रुपए नहीं देने पर पथराव कर गाडिय़ां फोड़ी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Nov 04 2024
ग्वालियर। एक हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी के फुटेज सामने आए हैं। बदमाश ने दीपावली पर पड़ोसी को रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए रुपए मांगे। पड़ोसी ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की।
बाहर निकलकर पथराव करते हुए कार व बाइक तोड़ दी। इसके बाद बदमाश धमकी देकर भाग गए। पूरी घटना पास के घर में लगे ष्टष्टञ्जङ्क में कैद हो गई है। बदमाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने चार हमलावरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जनकगंज थाना क्षेत्र के लोहागढ़ में पवन पाराशर और उनका बेटा मिंटू उर्फ अंकित पाराशर रहते हैं। दीपावली के दिन हिस्ट्रीशीटर रिहान उर्फ हनुमत गुर्जर ने मिंटू से शराब के लिए रुपए मांगे। मिंटू ने पैसे देने मना किया तो रिहान उसे धमकी देकर चला गया। रात होते ही हिस्ट्रीशीटर रिहान अपने साथी मीर, आनंद कुशवाह, आयुष खान के साथ मिंटू के घर में घुसा और उसकी पत्नी से गाली-गलौज कर मारपीट की। फिर घर के बाहर खड़े होकर पत्थर बाजी की और मिंटू की कार पर पत्थर पटक कर तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि रिहान गुर्जर पर एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2022 में बदमाश को जिलाबदर किया गया था। लेकिन इसके बाद भी उसने क्षेत्र में अपराध करना बंद नहीं किया और अब इलाके में रंगदारी वसूलने की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मिंटू की पत्नी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले में जनकगंज थाना प्रभरी विपेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर रिहान और उसके साथियों पर मारपीट और तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









