स्केटिंग करने से बच्चों में साहस आता है: पार्षद उषा गुर्जर

Nov 04 2024

ग्वालियर। वार्ड 66 की पार्षद उषा गिर्राज सिंह गुर्जर ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र एवं स्वयं के वार्ड में आने वाले प्राईवेट स्कूल के प्रांगण में पहुंचकर स्केटिंग करने वाले बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इस खेल से बच्चों में साहस आता है। 
पार्षद उषा गिर्राज गुर्जर ने कहा कि बच्चे जब खेलते हैं तो उनमें खेल के साथ एक दूसरे का सम्मान करने की भावना तो पनपती ही है साथ ही साहस भी पैदा होता है। खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। पार्षद ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शामिल होकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।