भगवत साहित्य परिवार की काव्य गोष्ठी हुई

Nov 04 2024

ग्वालियर। दीनदयाल नगर स्थित कवि अशोक मस्तराज के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास पर भगवत साहित्य परिवार की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता कवि अनंगपाल सिंह अनंग ने की, इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुंबई से पधारे डॉ. प्रमोद पल्लवित तथा विशिष्ट अतिथि गीतकार डॉ. किंकर पाल सिंह जादौन मंचासीन रहे। 
 सर्वप्रथम अतिथियों एवं समस्त कवियों द्वारा माँ वीणा वादिनि की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। माँ सरस्वती की वंदना आरती अक्षत द्वारा प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात् अतिथियों एवं कवियों का स्वागत गौरव शर्मा द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया।
इसके बाद अतिथियों एवं कवियों द्वारा कविर अशोक मस्तराज का जन्मदिन के शुभ अवसर पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तथा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
 कवि दीपेंद्र सिंह तोमर, कवि रमेश शर्मा, डॉ. रमेश त्रिपाठी मछंड, अशोक मस्तराज,आरती अक्षत, आदित्य अंशुधर, सीता चौहान, प्रतिपाल सिंह राजावत, राम लखन शर्मा अंकित, विनोद मिश्रा, राम राजेश दीक्षित, डॉ. किंकर पाल सिंह जादौन, डॉ. प्रमोद पल्लवित आदि ने काव्य पाठ किया। 
श्रोताओं के रूप में शत्रुघ्न शर्मा, रमेश पांडे, पंकज द्विवेदी, गिरिराज शर्मा, अमर सिंह पवैया और सुनील कुमार भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम लखन शर्मा अंकित ने तथा आभार विनोद मिश्रा ने व्यक्त किया।