सनातन धर्म मंदिर में गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन संपन्न

Nov 03 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल लल्ला ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म मंदिर में दीप उत्सव दीपावली हर्षोल्लास श्रद्धा भाव के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। 
इसी क्रम में दीपावली पड़वा पर चक्रधर सभागार में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सभी भक्त श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने गाय के गोबर से भगवान गिरिराज धरण का विग्रह बनाकर मुकुट मोरपंख, कुण्डल, मोतियों की मालाएं, पुष्पहार, तुलसी माला, करधनी से आकर्षक श्रृंगार कर गिरिराज धरण को अन्नकूट का भोग अर्पित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, प्रदीप सिंघल, हरिशंकर सिंघल, राजेश बंसल, रविंद्र सिंघल सहित सभी पदाधिकारी एवंकार्यकारिणी सदस्यों सहित सभी भक्तों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान गिरिराज धरण का विधिवत पूजन वंदन किया, आरती एवं परिक्रमा की।