भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
Nov 03 2024
ग्वालियर। माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज द्वारा उपनगर ग्वालियर के रमटापुरा में स्थित सेठ बुलाकी दास की बगिया में रविवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ हुआ। कथा के प्रारंभ से पूर्व किलागेट स्थित रामजानकी मंदिर से 51 कलश लेकर पीले वस्त्रों में महिलाएं नंगे पैर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
परीक्षित सहित समस्त समाज बंधु श्रीमद् भागवत कथा की पोथी को लेकर के आगे चल रहे थे और कलश यात्रा किला गेट स्थित राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर किला गेट लोहा मंडी होते हुए कथा स्थल बुलाकी दास की बगिया स्थित कथा स्थल पर पहुंची। जहां श्रीमद् भागवत कथा व आचार्य का सम्मान भी किया गया।
भागवत कथा का पहले दिन बाचन भागवत आचार्य पं. देवेंद्र शास्त्री महाराज ने करते हुए बताया कि कार्तिक मास में भागवत कथा कराने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। पंडित देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि नियमित भागवत सुनने से मोक्ष प्राप्त होता है और सद्बुद्धि आती है उन्होंने कहा सनातन धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। सनातन धर्म बताता है की किसी को धोखा मत दो हमारे धर्मगुरु भी विश्व का कल्याण चाहते हैं। कार्तिक मास में भागवत कथा सुनने से पित्रलोक से आपके पित्र भी प्रसन्न हो जाते हैं। इस अवसर पर समस्त समाज बंधुओ ने श्रीमद् भागवत महापुराण की आरती की उसके बाद प्रसादी वितरण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









