आज भाई दूज पर जेल में बंद कैदियों की बहनें तिलक करेंगी, जेल से ही लेना होगी मिठाई
Nov 02 2024
ग्वालियर। भाई दूज के मौके पर आज रविवार को जेल में बंद कैदियों की बहनें उनके माथे पर तिलक करने पहुंचेंगी, जिसके लिए जेल प्रबंधन द्वारा खुली मुलाकात करवाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे, जिससे कोई भी अनहोनी घटित नहीं हो सके।
बहन भाई के प्रेम व अपनत्व का प्रतीक भाई दूज का पर्व आज मनाया जाएगा। रविवार का जेल के बंदी भाइयों की बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस मौके पर अन्य दिनों की तरह किसी आवरण के भीतर की जगह अपने भाइयों से साक्षात मुलाकात एवं हाथों से उनके माथे पर तिलक लगा सकती हैं। बहनों के जज्बात को देखते हुए जेल प्रबंधन भी भाई दूज के लिए खुली मिलाई करवाने की तैयारियों में जुट गया है, जिससे यहां आने वाली बहनों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जेल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर भाई दूज पर होने वाली खुली मिलाई के दौरान किसी भी तरह की बाहरी सामग्री लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके चलते आने वाली बहनों को भाइयों का मुंह मीठा करवाने के मिठाई जेल की कैंटीन से ही लेना होगी। यहां पर ही तिलक करने के लिए रोली-चावल भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा अन्य किसी भी वस्तु को ले जाने पर पूर्णत: मनाही रहेगी। वहीं बहनों के लिए जेल परिसर के भीतर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है।
दूज के मौके पर जेल में भाई- बहनों की खुली मुलाकात की प्रथा सिर्फ ग्वालियर-चंबल अंचल में ही प्रचलित है। जिससे जेल हेड क्वार्टर, भोपाल द्वारा इसका निर्णय ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक पर ही छोड़ दिया गया। जिनके द्वारा रिश्ते की संवेदनाओं का ध्यान रखते हुए भाई दूज पर खुली मुलाकात करवाने की व्यवस्था की जा रही है।
इस बारे में सेंट्रल जेल अधीक्षक ग्वालियर विदित सरवईया का कहना है कि भाई दूज के लिए मुख्यालय से कोई गाइड लाइन नहीं आई है, लेकिन हम इसके लिए खुली मुलाकात करवाने की व्यवस्था करवा रहे हैं। इस दौरान मिठाई भीतर से ही लेना होगी, कोई भी सामग्री को भीतर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









