54वां श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का वार्षिक महोत्सव 9 से
Nov 02 2024
ग्वालियर। श्री खाटू श्याम का 54वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन 9 से 13 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। श्रीश्याम भक्त मंडल के एमके अग्रवाल एवं राजकुमार सर्राफ ने बताया कि 9 नवंबर शनिवार को श्याम हवेली पर खाटू श्याम वार्षिक उत्सव का शुभारंभ सुंदर काण्ड पाठ से किया जायेगा। 10 नवंबर रविवार को श्याम हवेली पर संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा किया जायेगा। 11 नवम्बर सोमवार को श्याम हवेली भजनों का अखाड़ा संजय जैन द्वारा रात्रि 8 बजे से किया जाएगा। 12 नवंबर मंगलवार को श्याम हवेली प्रात: 12 बजे निशान पूजन एवं दो बजे श्याम प्रभु की शोभा यात्रा श्याम हवेली से हजीरा बिरला नगर से होते हुए श्याम हवेली पर आकर समाप्त होगी। 12 नवंबर को विशाल जागरण रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। 13 नवंबर को प्रात: 9 बजे से हवन एवं दोपहर 1 बजे से प्रसादी वितरण होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









