करौली माता मंदिर पर भागवत 8 नवंबर से

Nov 02 2024

ग्वालियर। महलगांव स्थित कैला महारानी एवं कुंवर महाराज के आशीर्वाद से कैला मैया के प्रागंण में 8 नवंबर से श्रीरामचंद्र नवकुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा एवं रामलीला का मंचन किया जाएगा। पूर्णाहूति एवं भंडारा 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से होगा। 
कथा व्यास दंदरौआ सरकार मेंहदोली वाले अंकित शास्त्री एवं यज्ञाचार्य पं. दीपक तिवारी होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी।