अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को दाल, दलिया, खिचड़ी बाँटी

Nov 02 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर ने जयारोग अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को दाल दलिया खिचड़ी भोजन बाँटकर दीपावली पर खुशियां बांटी।
लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर टीम ने शनिवार को मरीजो के परिजनों को 1000 बिस्तर जयारोग अस्पताल पर अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर कमल एवं पायल गोयल के सहयोग से दाल दलिया खिचड़ी की सेवा की गई एवं आश्रय भवन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल लश्कर ग्वालियर परिसर में हितेंद्र अग्रवाल के पिताजी की पुण्य स्मृति पर प्रभुजनो को भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम में कैलाश अग्रवाल, रॉबिन एवं श्रीमती पायल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राघवेन्द्र अवस्थी, मनोज राजपाल, आशीष जैन आदि उपस्थित रहे।