दीपावली पर आदिवासियों में वस्त्र वितरण के साथ किए भंडारे

Nov 02 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा हरेक वर्ष की भांति इस बार भी सिरसा स्टेशन, तकिया का पुरा, गांधी पुरा, भटपुरा समेत करीब घाटीगांव इलाके के दर्जन भर गांवों में चार हजार गरीब आदिवासी बच्चों को टी शर्ट, पेंट, सलवार सूट, ऊनी कपड़े अभियान चला कर निशुल्क उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। 
पखवाड़े भर से बापू के भक्तों द्वारा लगातार वाहनों से गांव गांव में वस्त्र इत्यादि सामान के साथ पटाखे फुलझड़ी मिष्ठान खील बतासे प्रसाद वितरित कर हजारों आदिवासी बच्चों महिला पुरुषों के बीच नित्य भंडारे चला कर सेवा का अनोखा इतिहास रचा। विगत वर्षों से आदिवासियों में चलाई जा रही सेवा निर्धन परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है। 
संत आशाराम बापू की प्रेरणा से देश भर के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में ये सेवा साल भर जरूरत के सामान अन्न सेवा भंडारे 450 आश्रम ओर 1400 श्रीयोग वेदांत सेवा समितियां करती चली आ रही है। जिसमें उत्साही युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के उत्साही सेवादारों द्वारा बढ़ चढ़ कर भागीदारी की गई। 
दीपावली पर्व सेवा अभियान में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, विजय महाराज, राजवीर यादव, संजीव जाट, हरिसिंह, प्रधान सिंह भदौरिया, आदित्य भाई, डीके शर्मा, सीबी शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, अखिलेश शर्मा, जसवंत भदौरिया, नवीन भदौरिया, सोनू वर्मा, जयंत नागपाल, गोविंद राठौर, राकेश चौहान, बीपीएस सेंगर, आशीष चंदेल,  श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, कोशल्या रायकवार, लता खत्री, उर्मिला सोनी, बबीता जसेजा, शंकुतला चौहान, रेखा राठौर, कुसुम चंदेल, अंजू समेत आधा सैकड़ा सेवादार इत्यादि मौजूद रहे।