संभागायुक्त, कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने वृद्धाश्रम में मनाई दीपावली
Nov 02 2024
ग्वालियर। दीपोत्सव के पावन अवसर पर अपने बीच वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पाकर वृद्धजनों की खुशी देखते ही बनी। नेहरू कॉलोनी ठाठीपुर स्थित मंगलधाम वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ संभागायुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार दीपावली मनाने पहुँचे थे। इस आश्रम में लगभग 20 वृद्धजन निवासरत हैं।
संभागायुक्त ाी मनोज खत्री एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जब वृद्धाश्रम के रहवासी वरिष्ठ जनों का फूल-मालाओं एवं शॉल-श्रीफल से आत्मीय स्वागत किया तो सभी भाव विभोर हो गए। इन सभी बुजुर्गों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मिष्ठान एवं फुलझड़ी इत्यादि आतिशबाजी की किट भी भेंट की। साथ ही सभी के साथ दीप मालाएँ प्रज्ज्वलित कर एवं फुलझड़ी चलाकर दीपावली मनाई।
जिला प्रशासन की पहल पर दीपावली के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम में विशेष भोज तैयार कराया था, जिसे लक्ष्मीजी की पूजा-अर्चना के बाद आश्रम के सभी रहवासियों ने बड़े चाव के साथ ग्रहण किया। दीपावली के दिन सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
इस अवसर पर मंगलधाम वृद्धाश्रम के संचालन से जुड़ी पीएस तोमर, सुश्री आरती तोमर, राजपूत एवं तस्लीम अहमद खान सहित अन्य सेवाभावी नागरिक मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









