त्योहारों को बच्चे जाने और समझें इसलिए ऐसे आयोजन जरुरी है:किरण भदौरिया
Nov 02 2024
ग्वालियर। दीनदयाल नगर स्थित न्यू वेंडी चिल्ड्रन स्कूल में रंगोली, दीया, थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति और त्योहारों से अगली पीढ़ी अवगत रहे इसको लेकर विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र सहभागिता की। दीपावली का पर्व भारत में हिंदू धर्म का अनुसरण करने वाले धर्मावलंबियों के लिए सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व के माध्यम से देश में एकता और अखंडता का संदेश भी दिया जाता है, जिसके लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, उन्हीं में से एक रंगोली भी है, जो जीवन और प्रकृति के रंगों के समावेश के साथ अपने घर आंगन में उकेरकर प्रसन्नता को प्रदर्शित करता है।
इसी क्रम में न्यू वेंडी चिल्ड्रन स्कूल ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में देश की एकता और अखंडता को कायम रखते हुए एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्कूल में पढऩे वाले और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छोटे बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल संचालिका सुश्री किरण भदौरिया ने बताया कि आधुनिक मोबाइल युग में बच्चों में त्योहारों और अपनी संस्कृति के प्रति लगाव बना रहे और वह इसको आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के वाहक बने इसी लिहाज से स्कूल में इस तरह आयोजन किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को खील बताशे एवं मिष्ठान भेंट किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती छाया पचौरी, प्रीती माँझी, शिवानी सेंगर, जूली तोमर, प्रिया कुशवाहा, रिंकी कौशल, वंदना कौशल, विनीता कौशल, राखी, अदिति, सोनम, अंजू और नेहा भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









