भाविप सहयोग शाखा द्वारा नियमित राष्ट्रगान में अशोक गोयल आईजी उपस्थित रहे
Oct 30 2024
ग्वालियर। भाविप सहयोग शाखा द्वारा बहोड़ापुर तिराहे पर नियमित राष्ट्रगान में अशोक गोयल आईजी मानवाधिकार आयोग उपस्थित रहे।
भाविप सहयोग शाखा के अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने बताया की बहोड़ापुर तिराहे पर नियमित राष्ट्रगान की श्रंखला में बुधवार को स्वच्छ भारत का रखें ध्यान, बस 1 मिनट रुकें राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान के 611वें दिन प्रात: 8.15 पर संपन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक गोयल आईजी मानवाधिकार आयोग भोपाल मप्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अशोक गोयल ने दीपावली के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा की भारत विकास परिषद् सहयोग शाखा भारतीय संस्कारों को सहजने और मानव सेवा के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। राष्ट्रगान के इस निरन्तर कार्यक्रम लिए भूरी भूरी प्रसंसा की और सभी सदस्यों को धन्यवाद देकर सराहना की। अनूप अग्रवाल ने अशोक गोयल का स्वागत किया।
राष्ट्रगान को इसी प्रकार जारी रखने के लिए क्षेत्रीय सदस्यों, सहभागियों द्वारा संकल्प लेते हुए राष्ट्रगान में अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होने का वादा किया।
कार्यक्रम में सुभाष अग्रवाल, राज कुमार गर्ग फतेह बाबा, बीके शर्मा, कन्हैया लाल सिंघल, विशन गर्ग, महेंद्र गर्ग, नरेश अग्रवाल, अभिनव गर्ग, ओमप्रकाश सिंघल, नंदकिशोर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रविकुमार गर्ग, पवन सिंघल, राकेश अग्रवाल, किशनलाल गुप्ता, मुनब्बर खां आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









