मोहन भागवत ने आयोग्यधाम चिकित्सालय व आरकेवीएम विद्यालय में पहुंचकर किया निरीक्षण

Oct 30 2024

ग्वालियर। सरस्वती शिशु मंदिर केदारपुर में आयोजित अखिल भारतीय विधिक संगठन प्रचारक वर्क में भाग लेने आए आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत बुधवार को एजी ऑफिस पुल के पास स्थित आयोग्यधाम चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में पहुंचे। जहां वे आधे घंटे से अधिक समय रहे। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, कैथलेब सहित मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही कई तरह की सुविधाओं का अवलोकन किया। 
मोहन भागवत ने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि चिकित्सा सेवा के लिए नई टीम तैयार करें, जिसमें सेवा भावी युवाओं को शामिल करें। अस्पताल में मरीजों के उपचार लिए उपकरण सहित आवश्यक सुविधाएं बढ़ाई जाएं। आरएसएस प्रमुख ने अस्पताल से निकलते समय विजिटर बुक में संदेश भी लिखा।
आरोग्यधाम का मुआयना करने के बाद मोहन भागवत रामकृष्ण मिशन के आरकेवीएम विद्यालय में पहुंचे। करीब एक घंटे से अधिक समय तक उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के संबंध चचर्चा की। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बताया कि रामकृष्ण परमहंस के आदर्शों के तहत राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विद्यार्थियों की नींव तैयार की जा रही है। मोहन भागवत ने सिटी सेंटर स्थित निर्माणाधीन हिंदी भवन को भी देखा। भवन कब तक तैयार हो जाएगा, इसकी जानकारी हासिल की।